होम उप्र न्यूज़ यूपी STF की मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी डकैत आसिफ उर्फ...

यूपी STF की मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी डकैत आसिफ उर्फ विक्की ढेर

0
121

कई राज्यों में हत्या-डकैती के 21 से अधिक मुकदमे दर्ज

लखनऊ/अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने मंगलवार सुबह अंबेडकरनगर जिले के बिवाना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसटीएफ के अनुसार, मारा गया बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार पुत्र बाबू उर्फ मजहर, निवासी मकनपुर, थाना बिल्हौर, जनपद कानपुर नगर था। वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

कई जघन्य वारदातों में था वांछित

पुलिस के मुताबिक आसिफ अपने गिरोह के साथ घरों में घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर डकैती डालता था। विरोध करने पर वह बेरहमी से हत्या करने से भी नहीं हिचकता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या और डकैती के दौरान हत्या समेत 21 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जौनपुर के चर्चित डबल मर्डर केस में था फरार

आसिफ वर्ष 2014 में जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई चर्चित डकैती और डबल मर्डर की घटना में वांछित था। इस वारदात में उसने साथियों के साथ एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें स्वाति और सुमन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

कई जिलों में हत्या और डकैती की वारदातें

एसटीएफ के अनुसार, आसिफ वर्ष 2013 में सुल्तानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में घर में घुसकर हत्या के बाद डकैती की घटना में भी वांछित था। इसके अलावा वर्ष 2015 में कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में डकैती के दौरान एक दंपति की हत्या तथा मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में एक ही रात कई घरों में डकैती और एक महिला को गंभीर रूप से घायल करने की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया था।वर्ष 2021 में कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में तासीम की हत्या के मामले में भी वह आरोपित था।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ स्थल से एसटीएफ ने 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया, भारी मात्रा में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।एसटीएफ का कहना है कि आसिफ लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी थे। उसकी मौत के साथ प्रदेश के कई चर्चित हत्या और डकैती के मामलों के एक प्रमुख आरोपी का अंत हो गया है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया