होमउप्र न्यूज़देवीपाटन में सीएम योगी की विशेष पूजा-अर्चना, मां पाटेश्वरी का लिया आशीर्वाद,...

देवीपाटन में सीएम योगी की विशेष पूजा-अर्चना, मां पाटेश्वरी का लिया आशीर्वाद, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

बलरामपुर। त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय देवीपाटन प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में विधि-विधान से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

सुबह लगभग 7 बजे वह मंदिर के गर्भगृह पहुंचे

मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम करीब 5 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह लगभग 7 बजे वह मंदिर के गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने अष्टमी पूजन एवं विशेष आराधना की। दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया और उन्हें दुलार किया। गौशाला में कुछ समय बिताने के बाद वह वापस मंदिर परिसर आए। इस दौरान रास्ते में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट वितरित की और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा

मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” और “जय मां पाटेश्वरी” के जयघोष लगाए। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। आगमन के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की थी। बुधवार को पूजा-अर्चना एवं गौसेवा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments