होम देश प्रदेश दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर: 16 मेट्रो स्टेशन फिर बंद, सफर...

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर: 16 मेट्रो स्टेशन फिर बंद, सफर से पहले जरूर पढ़ें

0
63

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। डीएमआरसी के अनुसार, यह व्यवस्था आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी। हालांकि, ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा और प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने की सुविधा मिलती रहेगी।

हालांकि डीएमआरसी ने स्टेशन बंद करने का आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन यह फैसला राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा है।

इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद

लोक कल्याण मार्ग

राजीव चौक

पटेल चौक

रामकृष्ण आश्रम मार्ग

बाराखंभा रोड

सुप्रीम कोर्ट

सेवा तीर्थ

जनपथ

मंडी हाउस

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

आईटीओ

दिल्ली गेट

इंद्रप्रस्थ

खान मार्केट

जोर बाग

शिवाजी स्टेडियम

इन स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर एक लाइन से दूसरी लाइन में ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

यात्रियों को दी गई सलाह

डीएमआरसी ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जांचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। जिन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद हैं, वहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी और सीधे अगले स्टेशन तक जाएंगी।

बुधवार को भी बंद रहे थे स्टेशन

इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा कारणों से यही 16 मेट्रो स्टेशन कई घंटों तक बंद रहे थे। सुबह करीब 9 बजे से शाम 6:34 बजे तक स्टेशनों पर प्रवेश और निकास रोक दिया गया था। इस दौरान ट्रेनों का संचालन जारी रहा, लेकिन वे बंद स्टेशनों पर नहीं रुकीं।

हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

स्टेशन बंद होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने निर्धारित स्टेशन पर नहीं उतर सके और उन्हें आगे उतरकर सड़क मार्ग से वापस जाना पड़ा। सरकारी दफ्तरों, अदालतों, कॉलेजों और निजी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा।

ऑटो और कैब का बढ़ा किराया

स्टेशन बंद होने के कारण ऑटो, ई-रिक्शा और कैब की मांग अचानक बढ़ गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि सामान्य 30–40 रुपये के किराये की जगह 100–150 रुपये तक वसूले गए। वहीं ऑनलाइन कैब सेवाओं में सर्ज प्राइसिंग के कारण किराया कई गुना बढ़ गया और कई लोगों को लंबे समय तक वाहन का इंतजार करना पड़ा।यह लगातार चौथा दिन है जब राजधानी में विरोध-प्रदर्शनों के चलते मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट अवश्य देख लें।

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार