होमउप्र न्यूज़बलिया थाने में पिटाई से मौत का आरोप, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर; दो...

बलिया थाने में पिटाई से मौत का आरोप, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर; दो पुलिसकर्मी निलंबित

संजीव सिंह, बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर एसपी ने कार्रवाई की है। रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह क़े रुख को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के पीआरओ के अनुसार आरोप हैं कि गायघाट निवासी विशाल गोड़ की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार सात जुलाई को खेदन चौराहे पर सूरज कन्नौजिया के साथ हुए विवाद के बाद आठ जुलाई को उनके पिता को दो पुलिसकर्मी थाने ले गए। जहां उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक सचिन सरोज और आरक्षी अंकित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी लाइन को सौंप दी

पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी लाइन को सौंप दी है। साथ ही उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को रेवती थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, रेवती थाने की इस कार्रवाई ने पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर विवेचना पर है कि आरोप कितने सही साबित होते हैं और दोषियों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़े : ‘ससुराल से मिला गिफ्ट’ या काली कमाई का खेल? 35 करोड़ की संपत्ति मामले में रिटायर्ड एआरटीओ पर विजिलेंस का शिकंजा कसता

यह भी पढ़े : ‘हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वालों से पूछो, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे?’

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments