जम्मू। अमरनाथ यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना करने से पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना कर बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लिया और यात्रा की सफलता की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा भारत की आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं और विश्वास से जुड़ा पवित्र पर्व है।
आधुनिक सुविधाओं का संतुलित समावेश देखने को मिलेगा
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों और समाज की जिम्मेदारी है कि यात्रा की गरिमा और पवित्रता बनी रहे। प्रत्येक श्रद्धालु को यात्रा के दौरान सुरक्षा, सम्मान, बेहतर सुविधाएं और समुचित देखभाल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उपराज्यपाल ने जम्मू को आध्यात्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक अध्ययन और मानवीय मूल्यों के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने का विजन भी साझा किया। उन्होंने कहा कि तवी रिवरफ्रंट को पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ विकास और आधुनिक शहरी नियोजन का आदर्श मॉडल बनाया जा रहा है, जहां प्रकृति, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित समावेश देखने को मिलेगा।
सांस्कृतिक समृद्धि और भारतीय परंपराओं का प्रमुख केंद्र रहा
मनोज सिन्हा ने कहा कि सदियों से जम्मू आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक समृद्धि और भारतीय परंपराओं का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां के प्राचीन मंदिर और धार्मिक धरोहरें भारतीय संस्कृति की महान विरासत का प्रतीक हैं। उन्होंने नागरिकों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और जीवंत बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की।उन्होंने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तवी रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो क्षेत्र कभी उपेक्षित थे, वे अब संस्कृति, परंपरा, सामाजिक मेलजोल और आध्यात्मिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं।
प्रतिदिन शाम तवी नदी के तट पर भव्य आरती आयोजित की जाएगी
उन्होंने तवी नदी के प्रवाह का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार नदी का जल बिना किसी भेदभाव के निरंतर बहता है, उसी तरह समाज में प्रेम, सहयोग और आपसी सम्मान की भावना भी निरंतर बनी रहनी चाहिए। उपराज्यपाल ने घोषणा की कि अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रतिदिन शाम तवी नदी के तट पर भव्य आरती आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जलाया जाने वाला प्रत्येक दीपक आस्था, आशा, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा। यह केवल श्रद्धालुओं के मार्ग को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की चेतना और एकता को भी प्रकाशित करेगा।
यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले
यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित
यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड
यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल
यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या
