बिजली उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद, 10 फीसदी अतिरिक्त वसूली पर नियामक आयोग सख्त

बिजली उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद, 10 फीसदी अतिरिक्त वसूली पर नियामक आयोग सख्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाने के पावर कॉर्पोरेशन के फैसले को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने इस अतिरिक्त वसूली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पावर कॉर्पोरेशन को नोटिस जारी किया है और सात दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। आयोग की प्रारंभिक टिप्पणी से संकेत मिले हैं कि उपभोक्ताओं से प्रस्तावित 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि की वसूली पर रोक लग सकती है।

इससे लाखों उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता

मामला तब सामने आया जब राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आयोग में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि पावर कॉर्पोरेशन ने मार्च 2026 के लिए ईंधन अधिभार की गणना करते समय केवल उस माह की बिजली खरीद लागत ही नहीं, बल्कि करीब 1400 करोड़ रुपये की पुरानी देनदारियों और बकाया दावों को भी जोड़ दिया। परिषद का कहना था कि यह प्रक्रिया नियामक नियमों के विपरीत है और इससे लाखों उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता।

किन आधारों पर पुरानी देनदारियों को वर्तमान गणना में शामिल किया

सुनवाई के दौरान आयोग ने भी इस पर आपत्ति जताई। आयोग ने स्पष्ट कहा कि पिछली अवधि की देनदारियों और बकाया दावों को वर्तमान ईंधन अधिभार की गणना में शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसा करना निर्धारित विनियमों के अनुरूप नहीं है और इससे उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होते हैं।आयोग ने पावर कॉर्पोरेशन से बिजली खरीद लागत, ट्रांसमिशन शुल्क और अधिभार की गणना से संबंधित सभी दस्तावेज और विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन आधारों पर पुरानी देनदारियों को वर्तमान गणना में शामिल किया गया।

करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग के रुख का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दावा किया कि यदि आयोग अंतिम सुनवाई में भी यही रुख अपनाता है तो उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगने वाले अतिरिक्त 10 प्रतिशत भार से राहत मिल सकती है।अब सभी की निगाहें पावर कॉर्पोरेशन के जवाब और आयोग के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं। आने वाला फैसला तय करेगा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल का सामना करना पड़ेगा या फिर उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *