होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों से छलनी हुई गाड़ी,...

लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों से छलनी हुई गाड़ी, पुलिस जांच में जुटी

0
74

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस वारदात में स्कॉर्पियो वाहन कई गोलियों से छलनी हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के तहसील सदर अंडरपास के निकट की घटना

पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब 10:30 बजे थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के तहसील सदर अंडरपास के निकट हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, जिसके बाद एडीसीपी पूर्वी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP32PR6214 से जुड़े तीन युवक शुभम त्रिपाठी, विजय यादव और सोनू यादव घटना से कुछ देर पहले वाहन से उतरकर अंडरपास के ऊपर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वाहन को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी।

व्यस्त इलाके में हुई इस फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल

घटनास्थल पर खड़ी स्कॉर्पियो में कई गोलियां लगने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से कुछ खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजधानी के व्यस्त इलाके में हुई इस फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें