यासीनगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, बुधवार 17 जून 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि यासीनगंज स्थित बड़ी शाही मस्जिद के निकट एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल थाना सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान मृतक की पहचान विनीश यादव (31 वर्ष) पुत्र शंकर लाल यादव निवासी कैम्पवेल रोड, यासीनगंज, थाना सआदतगंज के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस परिजनों तथा अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख
यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर
यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने
यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा




