होमउप्र न्यूज़प्रयागराज में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की गोली लगने से मौत

प्रयागराज में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की गोली लगने से मौत

प्रयागराज। यूपी में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में सोमवार देर रात एक बधाई कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग जानलेवा साबित हुई। रिवॉल्वर से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

बच्चे के जन्म की खुशी में बधाई कार्यक्रम आयोजित किया था

पुलिस के मुताबिक करछना थाना क्षेत्र की भुंडा पुलिस के निरिया गांव में सोमवार रात बच्चे के जन्म की खुशी में बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान अचानक गोली लगने से सर्वेश यादव उर्फ गोलू (24) पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव घायल हो गया। घायल सर्वेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुटी है तथा फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि करछना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments