पुलिस महानिदेशक पीएसी ने निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर का किया निरीक्षण
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ । पुलिस महानिदेशक पीएसी, उत्तर प्रदेश आलोक सिंह द्वारा ग्राम लुकसर, कासना, गौतमबुद्धनगर स्थित निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन एवं पूर्ण किए जा चुके कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर रामनयन सिंह, सेनानायक 49वीं वाहिनी तथा लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।
आलोक सिंह द्वारा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया गया तथा सैनिक सम्मेलन आयोजित कर कार्मिकों को आधुनिक तकनीकों एवं उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए अपनी व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बैंड कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट बैंड वादन की प्रस्तुति भी दी गई।
निरीक्षण के दौरान कल्पना सक्सेना, डीआईजी मेरठ अनुभाग, रामनयन सिंह, सेनानायक 49वीं वाहिनी, अनिल कुमार, सहायक सेनानायक 49वीं वाहिनी, राजीव यादव, सहायक सेनानायक (यूपीएसएसएफ) सहित अन्य अधिकारीगण एवं मोहम्मद आरिफ, अधिशासी अभियंता, एहतशाम अनवर, सहायक अभियंता, त्रुष्पाल सिंह तथा उनकी टीम उपस्थित रही।
यह भी पढ़े : परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक
यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने
यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख
यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर




