उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया फैसला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड प्रकरण पर देर रात उच्च स्तरीय बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया गया।इस विशेष जांच दल में धर्मार्थ कार्य, पर्यटन/संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात तथा अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने देर रात उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

गौरतलब है कि घटनास्थल के निरीक्षण, केजीएमयू में मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हालचाल जानने के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें मुख्यमंत्री ने घटना को लेकर काफी रोष जताते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल बनाया गया। इसके सदस्य 07 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आकड़ा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी आग की चपेट में कोचिंग सेंटर आ गया। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इस बीच एक सूची भी सोशल मीडिया में सार्वजनिक हाे रही है, जिसमें 15 लोगों की मौत का जिक्र किया गया है।

केजीएमयू प्रवक्ता की ओर से 14 लाेगाें की मारने की बात कही गई हैं। वहीं, राज्य सरकार के दो मंत्रियों ने भी पत्रकारों से इस हादसे में 15 लोगों की मौत की बात कह रहे हैं। हालांकि अधिकारिक बयान और उनकी ओर से जारी सूची के बाद ही माैताें की सही जानकारी हाे सकेगी। इधर, घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाइवे लेवल मीटिंग की है।

कुछ बच्चे केबिल तार के जरिए छत से कूद गये

प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना और एके शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से कहा कि इस घटना में 15 लोगों की जान गई है। जान बचाने के लिए कुछ बच्चे केबिल तार के जरिए छत से कूद गये, जिन्हें चोट लगी है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, मंत्री एके शर्मा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग तेजी से कोचिंग सेंटर में फैल गई थी। बच्चों ने नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन उतर नहीं पाये।

ज्यादातार मौते दम घुटने की वजह से हुई

हादसे में 14 बच्चों की मृत्यु हुई है ज्यादातार मौते दम घुटने की वजह से हुई है। सात घायलों में से पांच बच्चे स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। एक बच्ची समेत दो लोग केजीएमयू में भर्ती है। छत से कूदने वाले बच्चे की रीढ़ में चोटें आई हैं, जिसका ऑपरेशन हो रहा है। जिन बच्चों ने जान गवाई है, ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। मंत्री ने कहा कि फायर बिग्रेड की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी में ब्लॉस्ट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि जांच चल रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, दोषियों पर होगी कार्रवाई

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीच में ही अपना अलीगढ़ दौरा रद्द करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करने के पहुंच गये। उन्होंने घटना का मौका मुआयना करने के बाद केजीएमयू पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। घायलों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिवार से आश्वस्त किया है कि इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कर्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ ही साथ उन्होंने इस पूरे मामले में जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए हाईलेविल मीटिंग की है, जिसमें मुख्यमंत्री सख्त तेवर दिखाए है।

प्रथम तल पर पेट शॉप और दूसरे तल पर कोचिंग सेंटर

उल्लेखनीय है कि अलीगंज के पुरनियां में जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके प्रथम तल पर पेट शॉप और दूसरे तल पर कोचिंग सेंटर है। इसके अलावा लाईब्रेरी, गेमिंग जोन भी है। सोमवार दोपहर को आग पेट शॉप में लगी थी, जिसके बाद विकराल रूप लेकर दूसरे तल पर बनी कोचिंग सेंटर में फैल गई।

आग और धुआं को फैलता देखकर कोचिंग में मौजूद छात्र-छात्राओं ने अपनी जान बचने के लिए बाथरूम और कमरों में छिप गये। कुछ लोगों ने तो दीवार से गुजर रही केबिल से उतरे तो कुछ छत से ही कूद गये, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं।

कमरे में फैली आग और दीवारें धधक रही थी

इस बीच आग लगने की सूचना पाकर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। कमरे में फैली आग और दीवारें धधक रही थी। कर्मचारियों ने इमारत की दीवारों को तोड़कर राहत बचाव कार्य करते हुए इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

कुछ की हालत गंभीर होने पर केजीएमयू में रेफर किया गया है। वहीं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने घटनास्थल से कई शवों को बाहर निकाले, जिनके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button