जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, 3 की मौत, 8 घायल

संभल। जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में लखनऊ निवासी चमड़ा कारोबारी अबूवकर, उनकी भाभी हिना और 15 वर्षीय भांजी जुनैरा की मौत हो गई, जबकि परिवार के आठ अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंगलवार रात सभी लोग वापस लखनऊ के लिए रवाना हुए थे
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित मोहल्ला नखास की शीरमाल वाली गली निवासी अबूवकर अपने परिवार के साथ बच्चों की स्कूल छुट्टियों में घूमने के लिए 1 जून को जम्मू-कश्मीर गए थे। परिवार दो वाहनों में यात्रा कर रहा था। मंगलवार रात सभी लोग वापस लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही
हादसे के पीछे चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार तौकीर ने बताया कि स्कॉर्पियो अचानक संतुलन खोकर डिवाइडर में घुस गई, जिससे प्रतीत होता है कि चालक को झपकी आ गई थी। घायलों में शामिल एक सदस्य ने भी पुलिस को दिए बयान में ड्राइविंग के दौरान नींद आने की बात कही है।
हादसे में चमड़ा कारोबारी अबूवकर (40), उनकी भाभी हिना (28) और भांजी जुनैरा (15) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अबूवकर की पत्नी कुलसुम (38), भाई मोहम्मद उमर (32), भांजी सिदरा (14), हनिया (2), हिना के बेटे मोहम्मद (4) और अफ्फान (10) समेत अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
।हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मचा कोहराम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसा अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र में हुआ था, लेकिन निकटता के कारण संभल के कैलादेवी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ अन्य सदस्य दूसरी कार में सवार होकर आगे चल रहे थे।
वे हादसे से करीब 20 किलोमीटर आगे टोल प्लाजा पहुंच चुके थे। इसी दौरान फोन के माध्यम से उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे तत्काल घटनास्थल पर लौटे और गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में ले गए।हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख
यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर
यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने




