होमउप्र न्यूज़फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी...

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ । षड़यन्त्रपूर्वक फर्जी तरीके से इलाहाबाद बैंक की शाखा कैसरबाग से 25 लाख रूपये का सीसी लिमिट लोन लेकर लोन की अदायगी न कर हड़प कर फरार हो जाने के दोषी पाये गये फरार चल रहे अभियुक्त अरविन्द सिंह एवं मोहम्मद सलीम को ईओडब्लू (E.O.W.) द्वारा किया गया गिरफ्तार

पूरे मामले की विवेचना ईओडब्लू को मिली

वर्ष 2018 में अभियुक्तगणों द्वारा वादिनी मुकदमा श्रीमती मंजू देवी के भवन संख्या 7ए/92 वृन्दावन योजन, रायबरेली रोड लखनऊ की मूल बैनामा प्रति गुम होने के उपरान्त वादिनी की बिना जानकारी के फर्जी तरीके से 25 लाख रूपये का इलाबाहाद बैंक शाखा कैसरबाग लखनऊ से सीसी लिमिट लोन कराकर पैसा हड़प कर लेने के सम्बन्ध में थाना बछरांवा जनपद रायबरेली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-80/2020 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ। इस अभियोग की विवेचना उच्च न्यायालय के आदेश से द्वारा ईओडब्लू (EOW) को आवंटित हुई।

पैसा हड़प कर लेने के दोषी पाये गये

ईओडब्लू की विवेचना से फर्जी तरीके से 25 लाख रूपये का इलाबाहाद बैंक शाखा कैसरबाग लखनऊ से सी0सी0 लिमिट लोन कराकर पैसा हड़प कर लेने के दोषी पाये गये अभियुक्तगण अरविन्द सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी- सी051/68 सेक्टर-12, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ एवं मो0 सलीम पुत्र मो0 शमी निवासी-365/218/161 काला पहाड़ मस्जिद के सामने, राजाजीपुरम थाना ठाकुरगंज लखनऊ को अंतर्गत धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 का दोषी पाये जाने पर इसकी गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे, किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।

इन लोगों को ईओडब्लू ने किया गिरफ्तार

इस अभियोग की विवेचना के क्रम में ईओडब्लू (E.O.W) लखनऊ की टीम द्वारा अभियुक्तगण अरविन्द सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी- सी0 51/68 सेक्टर-12, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ को थाना क्षेत्र आलमबाग, लखनऊ एवं मो. सलीम पुत्र मो. शमी निवासी-365/218/161 काला पहाड़ मस्जिद के सामने, राजाजीपुरम थाना ठाकुरगंज लखनऊ को थाना क्षेत्र ठाकुरगंज, लखनऊ से ईओडब्लू की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments