होमउप्र न्यूज़अधिकतम खुदरा मूल्य मुख्य मुद्दा,केंद्र कानून बनाएं : जयंत कथेरिया

अधिकतम खुदरा मूल्य मुख्य मुद्दा,केंद्र कानून बनाएं : जयंत कथेरिया

संभल। वस्तुओं पर लिखा मूल्य धोखा है उत्पादन मूल्य वस्तुओं पर प्रिंट हो जिससे लाभ का मार्जिन स्पष्ट हो सके उपभोक्ता ठगा ना जा सके संभल पिछड़ा , बिना रेलवे लाइन विकास संभव नहीं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयत कथेरिया ने संभल में रेलवे लाइन विस्तार के लिए रेलमंत्री तक मामले को उठाने का वायदा किया ।

संभल के आलम सराय स्थित डी के रिसॉर्ट में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया ने कहा कि वर्तमान में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुख्य मुद्दा वस्तुओं पर प्रिंट एमआरपी है वस्तुओं पर उत्पादन मूल्य भी वस्तुओं पर प्रिंट होना चाहिए 12 जून को ग्राहक पंचायत द्वारा जंतर मंतर पर किए गए प्रदर्शन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों की केंद्र सरकार से बात चल रही है ।

केंद्र ने एमआरपी पर ग्राहक पंचायत के सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो अगला प्रदर्शन आर्थिक राजधानी मुंबई में होगा उन्होंने कहा संभल में रेलवे लाइन के विस्तार के लिए जिला इकाई के साथ रेल मंत्री से मिला जाएगा मेरठ प्रांत के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रवास के प्रकार,उसके महत्व से अवगत कराया तथा प्रवास की योजना कैसे बनानी चाहिए उन्होंने डिजिटल प्रवास के महत्व को बताया l ब्रज प्रांत के अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता को शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित करना है । पूर्व संगठन मंत्री भूपेश त्यागी ने संगठन में कार्यकर्ता,कोष,कार्यालय, आदि के महत्व को बताया ।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह,प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा,विधि आयाम प्रमुख विनीत भटनागर, प्रांत सचिव ब्रज इंद्रभूषण कुलश्रेष्ठ, प्रांत सचिव पीतांबर शर्मा,नवीन त्यागी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, महावीर प्रसाद,सुधीर गर्ग,अभिषेक अग्रवाल,सोनू कुमार गुप्ता एड. महावीर प्रसाद, पारस वार्ष्णेय एड.बृजेश यादव एड.,चिराग गुप्ता, त्रिभुवन सर्राफ, जगत आर्य आदि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments