लखनऊ । यूपी की राजधानी की पूर्वी जोन की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की CEIR पोर्टल रिकवरी टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है।यह अभियान पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशन और पूर्वी जोन की पुलिस उपायुक्त Dr. Diksha Sharma के नेतृत्व में चलाया गया।

देश के कई राज्यों से ट्रेस हुए मोबाइल

पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस किया। ये मोबाइल लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों से बरामद किए गए।

मालिकों को सौंपे गए मोबाइल

बरामद मोबाइल फोन आज पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की।

अभियान में शामिल पुलिस टीम

इस अभियान में सर्विलांस सेल पूर्वी जोन और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने लगातार प्रयास कर सफलता हासिल की। यह अभियान पुलिस आयुक्त निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन डॉ. दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। मोबाइल बरामदगी अभियान पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिंह सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन डॉ0 दीक्षा शर्मा के नेतृत्व एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट के निकट पर्यवेक्षण में नागरिकों के गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *