देश प्रदेश

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, फिल्मी सितारे विजय की पार्टी टीवीके की ऐतिहासिक जीत

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां फिल्मी दुनिया से जुड़े नेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है। यह जीत राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

चुनावी सर्वेक्षण पहले भांप नहीं पाए थे

चुनाव परिणामों में टीवीके ने न केवल सत्तारूढ़ डीएमके को बड़ा झटका दिया, बल्कि कई अन्य पार्टियों के गठबंधन को भी पीछे छोड़ दिया। इस परिणाम को राजनीतिक विश्लेषक एक “लार्जर देन लाइफ” जीत के रूप में देख रहे हैं, जिसे चुनावी सर्वेक्षण पहले भांप नहीं पाए थे।

डीएमके को बड़ा झटका

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की पार्टी डीएमके को इस चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, कई वरिष्ठ मंत्री और बड़े नेता भी अपनी सीटें नहीं बचा सके। खुद मुख्यमंत्री भी अपनी सीट हार गए, जिससे पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

विजय की लोकप्रियता बनी जीत की वजह

इस चुनाव परिणाम के बाद तमिलनाडु में लंबे समय बाद गठबंधन सरकार बनने की स्थिति बन गई है। इससे पहले 2006 में भी राज्य में गठबंधन सरकार बनी थी।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की लोकप्रियता, सामाजिक कार्य और जनसंपर्क ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले ही गरीब परिवारों की मदद, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों से मजबूत जुड़ाव बनाया था।

हार के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन की प्रतिक्रिया

हार के बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करती है और उसे स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि डीएमके अब विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भी जिम्मेदारी से कार्य करेगी।तमिलनाडु का यह चुनाव परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत देता है, जहां फिल्मी सितारे की राजनीतिक एंट्री ने स्थापित पार्टियों के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button