होमउप्र न्यूज़यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वहीं जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी की मिली जिम्मेदारी

इससे पहले वह यूपी पावर कॉरपोरेशन में पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा होमगार्ड उत्तर प्रदेश के साथ पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसी क्रम में विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम और यूपी-112, लखनऊ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन नियुक्त किया

आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के साथ विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसके अलावा अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. आर के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पावर कॉरपोरेशन बनाया गया है।सरकार ने गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय तथा एस के भगत को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन की जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments