गोरखपुर । यूपी के गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति, जो पिछले चार वर्षों से महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था, उसी की 19 वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गया।

महिला का पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली चला गया था

बताया जा रहा है कि आरोपी घर में परिवार के सदस्य की तरह रहता था। महिला का पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली चला गया था, जिसके बाद आरोपी ने मां-बेटी की जिम्मेदारी संभालने का भरोसा दिया। धीरे-धीरे उसने परिवार में पूरी जगह बना ली, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।महिला के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह उनकी जिंदगी में शामिल हुआ और अब मौका मिलते ही युवती को लेकर गायब हो गया। घटना के बाद मां बदहवास हालत में थाने पहुंची और बेटी की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई।

आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही

परिजनों का कहना है कि आरोपी काफी समय से युवती के करीब आने की कोशिश कर रहा था। उन्हें आशंका है कि बहला-फुसलाकर या मानसिक दबाव बनाकर लड़की को अपने साथ ले जाया गया है।घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।सीओ गीडा योगेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *