होमउप्र न्यूज़जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अफसरों को...

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न होने पाए।जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई मामले शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा हुई

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर निपटाया जाए।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को न्याय मिले और जरूरतमंदों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

महिलाओं से भी संवाद किया और उनका हालचाल जाना

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से भी संवाद किया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए महिलाओं से अपने परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और अन्य सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यधिक गर्मी में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और खानपान का विशेष ध्यान रखें।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : यूपी में पंचायत चुनाव टले, विधानसभा चुनाव के बाद होगा मतदान

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments