लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बरेली में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ यूनिट और स्थानीय पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

कैसे हुई कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण व अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं एएनटीएफ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बरेली ने किला थाना पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। शनिवार को किला थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

क्या-क्या हुआ बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से—

275 ग्राम अवैध हेरोइन

4 किलोग्राम अवैध अफीम

2 मोबाइल फोन

2,140 रुपये नकद

बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान—

महेंद्र कुमार (निवासी चतरा, झारखंड)

लोकपाल सिंह (निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश)के रूप में बताई है।

अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

एएनटीएफ के अनुसार, दोनों आरोपी पंजाब से अवैध मादक पदार्थ लाकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं।पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *