होम उप्र न्यूज़ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

0
36

ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट और राशन बांटा, 11 बच्चियों को वस्त्र भेंट

लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच उस समय भावुक और आत्मीय माहौल बन गया, जब ईश वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने उनके बीच पहुंचकर मदद का हाथ बढ़ाया। संस्था की टीम ने वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों से मुलाकात की और उन्हें फल, चॉकलेट तथा आवश्यक राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें भावनात्मक सहयोग और अपनत्व का एहसास कराना भी रहा। संस्था के सदस्यों ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

राशन सामग्री में आटा, चावल और दाल शामिल

ईश वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बच्चों के लिए बड़ी मात्रा में आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसमें 1 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल, 15 किलो दाल, 10 लीटर सरसों का तेल, चीनी, दलिया के 30 पैकेट और टोस्ट समेत अन्य जरूरी सामग्री शामिल रही।

सामग्री मिलने पर बच्चों और उनके परिजनों ने संस्था के सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान टीम ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

11 बच्चियों को भेंट किए गए वस्त्र

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी वीना बबोत की ओर से तैयार किए गए वस्त्र 11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को भेंट किए गए। संस्था के सदस्यों ने बच्चियों को वस्त्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इसके अलावा बच्चों के लिए फल और चॉकलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया। अजहर जमाल ने मधुर धुनों के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया, जिसका बच्चों ने आनंद लिया।

रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन

ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें अपनापन, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक लगातार मदद पहुंचाई जाती रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से जरूरत पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

चार वर्षों से सेवा कार्य में जुटी संस्था

ईश वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संस्था पिछले चार वर्षों से विभिन्न संस्थाओं और जरूरतमंद लोगों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुंचाने का कार्य कर रही है।

संस्था का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल सहायता सामग्री बांटना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनमें उम्मीद और विश्वास पैदा करना है।

समाजसेवियों ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ

कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा, संजय वर्मा, अजय वर्मा, जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा और गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा समेत कई समाजसेवियों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में वर्षा फाउंडेशन की ओर से बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प संस्था की टीम के सदस्यों को भेंट किए गए। सेवा और सहयोग के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि मुश्किल समय में जरूरतमंदों का साथ देना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना भी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान