होमदेश प्रदेशचलती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, एसी कोच धू-धू कर जला,...

चलती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, एसी कोच धू-धू कर जला, मची अफरा-तफरी

कोटा । कोटा रेल मंडल में शनिवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक भीषण आग भड़क उठी। हादसा विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ, जहां देखते ही देखते आग ने थर्ड एसी और एसएलआर कोच को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे

घटना के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक कोच से धुआं और लपटें उठती देख ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए सामान छोड़कर नीचे उतरने लगे। कई यात्रियों का सामान आग और भगदड़ के बीच ट्रेन में ही फंस गया।

कोटा रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी हूटर बजाया

हादसे की सूचना मिलते ही कोटा रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी हूटर बजाया गया और राहत-बचाव टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेन, मेडिकल टीम, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत ओएचई लाइन की बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिसके कारण इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग लगने वाले कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया जा रहा है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि रेलवे ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे की टीम आग पर काबू पाने और ट्रैक को जल्द बहाल करने में जुटी रही।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments