आगराउत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सामने ला दी है। टेढ़ी बगिया के 100 फीट मार्ग इलाके का बताया जा रहा यह वीडियो अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। बाइक चला रहा युवक आगे है, उसके पीछे एक मरीज बैठा है, जबकि सबसे पीछे एक महिला हाथ में ड्रिप (सलाइन) पकड़े हुए नजर आ रही है। मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की मजबूरी में परिजनों ने एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाते हुए बाइक का सहारा लिया।

मरीज को समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी

बताया जा रहा है कि मरीज को समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके चलते परिजन उसे इस तरह जोखिम भरे तरीके से अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए। रास्ते में ही मरीज को ड्रिप चढ़ाते हुए ले जाया गया, ताकि हालत और न बिगड़े।घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी। कई लोग इसे परिजनों की मजबूरी बता रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर भी सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद मरीज को इस तरह जान जोखिम में डालकर नहीं ले जाना पड़ता। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।यह मामला एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि आपात चिकित्सा व्यवस्था के दावों और जमीनी हकीकत के बीच अभी भी बड़ा अंतर मौजूद है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *