होमउप्र न्यूज़एएनटीएफ झांसी की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की स्मैक व केमिकल पाउडर...

एएनटीएफ झांसी की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की स्मैक व केमिकल पाउडर के साथ तस्कर गिरफ्तार

झांसी। एएनटीएफ थाना झांसी की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय वांछित तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक और उसे बढ़ाने वाला केमिकल पाउडर (टाका) बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एक वीवो मोबाइल फोन और 475 रुपये नकद बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील मंसूरी (46 वर्ष) निवासी जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है, जो पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था। एएनटीएफ ने उसे 23 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के माचलपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 298 ग्राम स्मैक, 5.496 किलोग्राम केमिकल पाउडर (टाका), एक वीवो मोबाइल फोन और 475 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई जिलों में सप्लाई करता था

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों से सामग्री जुटाकर स्मैक तैयार करता था और अपने नेटवर्क के जरिए उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई जिलों में सप्लाई करता था।पुलिस को पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments