लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार (IAS) के पदभार ग्रहण करने पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

लंबित समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित होगा

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की बिजली व्यवस्था और मजबूत होगी तथा कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित होगा। समिति ने कहा कि प्रबंध निदेशक द्वारा गुणवत्ता, पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और उपभोक्ता-केंद्रित विद्युत आपूर्ति पर दिया गया जोर सराहनीय है।समिति ने यह भी मांग रखी कि कर्मचारियों के मनोबल को मजबूत करने के लिए उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों पर रोक लगाई जाए और मार्च 2023 से अब तक की गई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा हो।

किसानों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध

संघर्ष समिति ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के बिजली कर्मी उपभोक्ताओं और किसानों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रबंधन के सहयोग से बिजली व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।इस मौके पर संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में प्रभात सिंह, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महेन्द्र राय, पी के दीक्षित, सुहेल आबिद, श्री चन्द, सरजू त्रिवेदी, मोहम्मद इलियास और आर सी पाल शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *