उप्र न्यूज़

लखनऊ में आज रोड शो: हजरतगंज में सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ । राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में 21 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित रोड शो को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हजरतगंज, विधानसभा, जीपीओ और आसपास के इलाकों में जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर जाना होगा।

किन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध?

लालबत्ती चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा और जीपीओ की ओर जाने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा
डीएसओ चौराहा और रॉयल होटल से हजरतगंज की तरफ जाने वाले वाहन नहीं जा सकेंगे
पार्क रोड से चारबाग और कैसरबाग की ओर जाने वाले रास्तों पर भी रोक
गोमतीनगर से हजरतगंज होते हुए कैण्ट और चौक जाने वाला मार्ग बंद रहेगा
सिकन्दरबाग और परिवर्तन चौक से हजरतगंज जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा

इन वैकल्पिक मार्गों से जा सकेंगे वाहन

कटाईपुल, जी-20 चौराहा (शहीद पथ), कमता तिराहा के रास्ते
कैण्ट, कुंवर जगदीश चौराहा, केकेसी तिराहा होकर
ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज, सीडीआरआई रूट
पिपराघाट, दिलकुशा और समतामूलक चौराहा के रास्ते

बसों के लिए विशेष व्यवस्था

रोडवेज और सिटी बसों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं:
चारबाग और कैसरबाग जाने वाली बसें ग्रीन कॉरिडोर और डालीगंज रूट से जाएंगी
गोमतीनगर जाने वाली बसें कैंट और कटाईपुल होकर चलेंगी
हजरतगंज और विधानसभा मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे

इमरजेंसी सेवाओं को राहत

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि
एम्बुलेंस
फायर ब्रिगेड
शव वाहन
जैसी आपातकालीन सेवाओं को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी जाने की अनुमति दी जाएगी।

सहायता के लिए हेल्पलाइन

किसी भी समस्या या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button