वाराणसी । यूपी के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे से पहले सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार वाराणसी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अगुवानी की

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अगुवानी करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह ही वाराणसी पहुंच गए और एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वाराणसी पहुंचीं

वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वाराणसी पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल का रुख किया।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक भी हो सकती है। वाराणसी में बढ़ी राजनीतिक गतिविधियों ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने वाली हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर मौसम भी मेहरबान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर मौसम भी मेहरबान दिखा। मंगलवार को वाराणसी में हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही से जहां त्वचा झुलसाती धूप और हीट वेव से लोगों को राहत मिली। वहीं, पिछले कुछ दिनों से 43 और 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने वाला पारा भी गिर कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस बदले मिजाज के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी भी खुश दिखे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *