लखनऊ । राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और हुड़दंगई के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर 13 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे से 10 बजे तक शहरभर में सघन चेकिंग की गई।इस दौरान सभी जोनों में पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में एसीपी और थाना प्रभारियों की टीमों ने 106 स्थानों पर अभियान चलाया।

411 लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए

कुल 2339 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें से 411 लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए। इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।पुलिस ने ऐसे लोगों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की कड़ी चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान सड़कों, पार्कों, बाजारों, बस स्टैंड, चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई।

जोनवार कार्रवाई्

उत्तरी जोन: 20 स्थान, 383 व्यक्ति चेक, 114 चालान
दक्षिणी जोन: 22 स्थान, 506 व्यक्ति चेक, 51 चालान
पूर्वी जोन: 23 स्थान, 663 व्यक्ति चेक, 86 चालान
पश्चिमी जोन: 23 स्थान, 539 व्यक्ति चेक, 115 चालान
मध्य जोन: 18 स्थान, 248 व्यक्ति चेक, 45 चालान

हुसाड़िया समेत कई प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की गई

अभियान के तहत गोपालपुरवा, पेपर मिल रोड, रिंग रोड, मोतीनगर, राजेंद्र नगर, कल्ली पश्चिमी, तिवारीगंज, गीतापुरी मार्केट, हुसाड़िया समेत कई प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की गई।पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है और आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने शराब दुकानदारों को भी निर्देश दिए हैं कि दुकान के बाहर भीड़ न लगने दें, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *