होमउप्र न्यूज़अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर बंथरा में बवाल, फायरिंग की सूचना...

अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर बंथरा में बवाल, फायरिंग की सूचना से हड़कंप, 7 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबेडकरनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई और फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं

घटना 14 अप्रैल 2026 की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि माल्यार्पण को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। हालांकि पुलिस के अनुसार, फायरिंग की सूचना जरूर मिली, लेकिन किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करन गौतम, अमन कुमार गौतम, विपिन कुमार, पवन गौतम, आकाश रावत, अरविंद और राज शामिल हैं।सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments