उप्र न्यूज़देश प्रदेश

भाजपा भूमाफिया बनकर कर रही काम, लखनऊ के तालाबों पर कब्जा: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राजधानी लखनऊ में भाजपा भूमाफिया की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी नई योजना आने से पहले ही भाजपा से जुड़े लोग जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं और शहर के तालाबों तक पर अतिक्रमण हो चुका है।

हाथरस और हरदोई जैसी घटनाओं में बेटियों को न्याय नहीं मिला

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गाजीपुर, हाथरस और हरदोई जैसी घटनाओं में बेटियों को न्याय नहीं मिला। उन्होंने हाथरस मामले का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।ग्रीन कॉरिडोर को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद ट्रैफिक की समस्या जस की तस है और इसकी डिजाइन पर भी सवाल उठाए। साथ ही स्मार्ट मीटर खरीद में गड़बड़ी और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

सरकारी अस्पतालों में इलाज की स्थिति खराब

स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की स्थिति खराब है, जबकि किसानों के गेहूं की खरीद में भी अनियमितताएं हो रही हैं। आगजनी की घटनाओं को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन खाली कराने के लिए साजिशन आग लगवाई जा रही है।महिला आरक्षण पर भी उन्होंने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं को सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि सुरक्षा और संरक्षण भी चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button