लखनऊ । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सामाजिक संतुलन को मजबूत करने और संगठन को विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है।

क्या है पूरा मामला

बीते दो दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे के दौरान कई अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों में यह तय किया गया कि जिन जातियों और वर्गों को अब तक पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।पार्टी की योजना है कि ऐसे वर्गों को सरकार, संगठन, आयोग, निगम और बोर्डों में समायोजित किया जाए, ताकि सामाजिक समीकरण मजबूत हो सके।

मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत

दौरे के दौरान विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। माना जा रहा है कि तावड़े अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे, जिसके बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

नेताओं से हुई मुलाकात,आगे की तैयारी

तावड़े ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित कई नेताओं से बातचीत कर सुझाव लिए। इसके अलावा उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात की।पार्टी अब एक विस्तृत योजना तैयार कर रही है, जिसके तहत सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा। आगामी दिनों में इस दिशा में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *