लखनऊ। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट लखनऊ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, एडीजी कानून-व्यवस्था और एडीजी अपराध के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इस्माइल पुत्र हनीफ निवासी जमुनहा कस्बा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।

बरामदगी क्या हुई?

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से—6.770 किलोग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये), 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 पुरानी कलाई घड़ी, 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 800 रुपये भारतीय मुद्रा, 95 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद किए गए।

गिरफ्तारी कब और कहां हुई?

26 अप्रैल को चकिया रोड, रुपईडीहा (बहराइच) स्थित शमीम मोटर रिपेयर शॉप के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

तस्करी का तरीका

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह नेपाल के जिला बांके से सस्ते दामों में चरस खरीदकर भारत में महंगे दामों पर बेचता था। इससे होने वाले मुनाफे से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस मामले में थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच में मु0अ0सं0 87/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *