होमउप्र न्यूज़यूपी STF का बड़ा खुलासा: 800 से ज्यादा तोतों के साथ अंतरराज्यीय...

यूपी STF का बड़ा खुलासा: 800 से ज्यादा तोतों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ । यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने Sitapur जिले के खैराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पक्षी बरामद किए हैं।एसटीएफ के अनुसार, पकड़े गए आरोपी शिवम के पास से रोज रिंग प्रजाति के कुल 803 तोते बरामद हुए, जिन्हें सात झोलों में भरकर ले जाया जा रहा था।

आरोपी कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में लिप्त

जानकारी के लिए बता दें कि पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में लिप्त है और एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर प्रतिबंधित पक्षियों की तस्करी करता है। यह गिरोह लखीमपुर-खीरी, रामपुर और पीलीभीत के जंगलों से तोते और अन्य संरक्षित पक्षियों को पकड़कर यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में ऊंचे दामों पर बेचता है।आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले कुछ वर्षों में मुनाफा बढ़ाने के लालच में उसने इस अवैध धंधे को तेज कर दिया।

इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।एसटीएफ की इस कार्रवाई ने वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क को उजागर किया है। यह ऑपरेशन न केवल अवैध कारोबार पर चोट है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: भाई ने सोते समय भाई की लोहे की रॉड से हत्या

यह भी पढ़े : 5 करोड़ के सरकारी गबन में बड़ा खुलासा: फरार उप-लेखाकार EOW के हत्थे चढ़ा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments