smupnews

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: भाई ने सोते समय भाई की लोहे की रॉड से हत्या

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खांडे देव गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने अपने ही सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, आज यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खांडे देव गांव में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना बंथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शराब के नशे में दोनों के बीच रात में हुआ था विवाद

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि 24 वर्षीय गोलू उर्फ आलोक पुत्र स्वर्गीय पुत्तीलाल की हत्या उसके ही सगे भाई सरवन ने की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।झगड़े के बाद मृतक गोलू सोने चला गया, तभी आरोपी सरवन ने सोते समय उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार दर्ज किया मुकदमा

परिजनों ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की माता जशोदा देवी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (एसीपी) Rajneesh Verma भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का संज्ञान लिया।

आरोपी सरवन को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस ने आरोपी सरवन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।यह घटना पारिवारिक विवाद और नशे के दुष्परिणामों की भयावह तस्वीर पेश करती है, जहां मामूली झगड़ा एक जानलेवा वारदात में बदल गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *