होमदेश प्रदेशबॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, 12 दिन में 1300 करोड़...

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, 12 दिन में 1300 करोड़ पार — रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड ध्वस्त!

मुंबई। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छा गई है। रणवीर सिंह की दमदार अदाकारी से सजी इस फिल्म ने महज 12 दिनों में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। भारत ही नहीं, दुनियाभर में फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी है और यह अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

12 वें दिन 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की

फिल्म ने 12वें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले वीकेंड पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया—11वें दिन 68.10 करोड़ और 10वें दिन 62.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपये बटोरने वाली इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 872.17 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 1392.23 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट धुरंधर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसने कुल 1354.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जबरदस्त

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा इतना जबरदस्त है कि इसके साथ रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह और प्रोजेक्ट हेल मेरी जैसी बड़ी फिल्में भी इसकी रफ्तार के सामने फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। जहां ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भारत में अब तक करीब 16.70 करोड़ रुपये ही कमा पाई है, वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ 70 करोड़ के आसपास सिमट गई है।ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही 1500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ और सिर्फ ‘धुरंधर 2’ का ही राज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments