उप्र न्यूज़

करतब दिखाने के लिए युवक के गले में डाल दिया कोबरा, माथे पर डंसा, जानिए फिर क्या हुआ

मिर्जापुर। बेटे को बीए में दाखिला कराने गए युवक के गले में सपेरे ने हंसी-हंसी में करतब दिखाने के बीच कोबरा नाग डाल दिया। कोबरा ने युवक के माथे पर डंस लिया। जिससे गुस्साएं साहसी व्यक्ति ने सपेरे से सांप को छिन कर अपने कब्जे में लिया और अस्पताल पर पहुंचकर एनटी वेनम इंजेक्शन लगवाया। हालांकि युवक पूरी तरह स्वस्थ है।

लालगंज के निवासी 48 वर्षीय भोलानाथ पांडेय सोमवार को अपने बेटे को बीए दाखिला करा कराने के लिए प्रयागराज जनपद के नहवाई मांडारोड में गए थे। वापस लौटते समय नहवाई में कुछ लोगों के साथ बैठे थे कि करतब दिखा रहा एक सपेरा ने भोला पांडेय के गले में कोबरा नाग का माला पहना दिया। नाग ने भोला पांडेय के माथे पर डंस लिया।

गुस्साएं भोला पांडेय ने न सिर्फ सपेरा को भला बुरा कहा बल्कि साहस का परिचय देते हुए सांप सहित पिटारे को सपेरे से अपने कब्जे में लेकर 25 किलोमीटर की दूरी तय कर लालगंज चले आए। स्वजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। भोला पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा जहां चिकित्सक ने एनटी वेनम इंजेक्शन लगा कर उपचार किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button