smupnews

दीपावली पर अपराधियों का आतंक: तीन दिनों में छह हत्याएं और गोलियों की तड़तड़ाहट

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए दावों की हकीकत इन तीन दिनों में हुई घटनाओं से उजागर हो गई। राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर देहात, गोंडा और हरदोई तक बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चला कर और लोगों की हत्या कर कानून को चुनौती दी।

तीन दिनों में प्रदेश में यह हुई बड़ी घटना

बीते तीन दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पांच गोलीकांड और छह हत्याओं की घटनाएं हुईं। कहीं गोलियों की तड़तड़ाहट रही तो कहीं लाठी-डंडे और अन्य भारी वस्तुओं से वार कर लोगों की हत्या की गई। ये वारदातें न केवल आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि यह भी संकेत देती हैं कि अपराधियों के मन में खाकी वर्दी का कोई डर नहीं रह गया।

शिबू को गोली मारकर हत्या कर दी गई

कानपुर देहात जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात 24 वर्षीय गौरव अवस्थी उर्फ शिबू को गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित कैम्पवेल रोड में रहने वाले अधिवक्ता दीपेंद्र सिंह को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दुबग्गा के शाहपुर भमरौली गांव में रहने वाले असलम भी बदमाशों द्वारा गोली मारने से जख्मी हुए।

झालर लगाने के विवाद में अनुज पर गोलियों की बौछार की

वृन्दावन योजना के रेवतापुर गांव में दीपावली की झालर लगाने के विवाद में अनुज पर गोलियों की बौछार की गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, ठाकुरगंज में पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय उमेश को सलीम कबाड़ी के बेटे शाहरूख ने गोली मार दी।हत्याओं की भयावहता सिर्फ गोलीकांड तक सीमित नहीं रही। गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में संदीप ने अपनी 58 वर्षीय मां कांति देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में बसहरा गांव निवासी परशुराम सिंह उर्फ पप्पू को भी निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया गया।

गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी

वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित चरौली गांव में अनुप ने अपनी गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी।तीन दिनों के भीतर हुई ये वारदातें स्पष्ट रूप से यह दर्शाती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की दुर्दशा बढ़ती जा रही है और अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद हो रहे हैं। पुलिस के दावों के बावजूद खाकी की सख्ती जनता के सामने सिर्फ कथित ही दिख रही है।

यह भी पढ़े : बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा अड्डा बन रहा लखनऊ : पूर्व डीजीपी ब्रजलाल

यह भी पढ़े : लखनऊ में बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, खंभे से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : अमेरिका में बैठे एनआरआई को सीसीटीवी से दिखी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक छोड़ने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, डीजीपी ने 11 पुलिसकर्मीकिया निलंबित

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *