smupnews

लखनऊ में दो जगहों पर लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू , कोई जनहानि नहीं

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में बुधवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना थाना आलमबाग क्षेत्र के मवैया सब्जी मंडी के पास स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स की है, जहाँ तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि मकान के अंदर घना धुआं भर गया।

हजरतगंज व चौक फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टैंकर बुलाए गए

सूचना पाते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के निर्देश पर फायर स्टेशन आलमबाग से दो फायर इंजन (0451 व 3718) मौके पर पहुंचे। संकरी गलियों के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को पहुंचने में कठिनाई हुई, जिसके चलते मवैया ओवरब्रिज से पाइप बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग की गंभीरता देखते हुए हजरतगंज व चौक फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टैंकर बुलाए गए।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया

अग्निशमन अधिकारी पीजीआई मामचंद बडगूजर के नेतृत्व में पांच फायर टैंकरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। हादसे में घर का घरेलू सामान जल गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।मकान के मालिक ऋषि अग्रवाल पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल (मो. 6391623069) बताए गए हैं।

60 हजार रुपये व ज्वैलरी जलकर खाक

दूसरी घटना इंदिरा नगर के सुगामऊ क्षेत्र की है, जहाँ मकान संख्या 52, सलिकराम रावत व मुकेश रावत के घर में भीषण आग लग गई। आग से घर में रखे लगभग 60 हजार रुपये नकद, ज्वैलरी और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़े : गेस्ट हाउस में सफाईकर्मी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

यह भी पढ़े : शहादत की याद में वीरांगनाओं की आंखों से बहे अश्रु, जानिये शहीद पुलिसकर्मियों की पूरी कहानी

यह भी पढ़े : शहादत का गौरव: यूपी पुलिस के तीन सिपाही बने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

यह भी पढ़े : लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम, सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था में योगदान पर दिया जोर

यह भी पढ़े : मंदिर परिसर में गलती से पेशाब करने पर दलित बुजुर्ग को पीटा, फिर चटवाई पेशाब

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *