smupnews

Encounter: गाजियाबाद में मुठभेड़, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटर ढेर

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनके पिता, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी पर बरेली में की गई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर शाम गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो बदमाश रविन्द्र उर्फ बिंदर (रोहतक निवासी) और अरुण (सोनीपत निवासी) पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग

एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली की वारदात में शामिल बदमाश सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से गाजियाबाद आ रहे हैं। इस सूचना पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ, दिल्ली स्पेशल सेल, हरियाणा एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए।

मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और पुलिस की गाड़ियों पर भी गोलियां चलीं। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल जिगाना (9 एमएम), एक पिस्टल ग्लाक (9 एमएम), 12 जिंदा कारतूस, 11 खोखा कारतूस तथा अपाचे मोटरसाइकिल, जो बरेली की फायरिंग में भी इस्तेमाल हुई थी।

दोनों बदमाशों के खिलाफ यूपी व हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज

अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि मारे गए दोनों बदमाश हरियाणा के कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग से जुड़े थे।रविन्द्र उर्फ बिंदर साल 2020 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और हत्या, लूट व पुलिस पर हमला जैसी वारदातों में शामिल रहा है।बरेली में 11 और 12 सितंबर को हुई फायरिंग की घटनाओं में रविन्द्र मुख्य शूटर था।दोनों बदमाशों के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कई संगीन मुकदमे दर्ज थे।

गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे दोनों बदमाश

गोल्डी बरार और रोहित गोदारा विदेश में बैठकर भारत में अपने गैंग के जरिए रंगदारी, हत्या और धमकाने जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। हाल ही में दिशा पाटनी की बहन, सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी। इसी वजह से मामला और गंभीर हो गया था।

दोनों बेहद खतरनाक अपराधी थे

एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि ने बताया कि दोनों बदमाश बेहद खतरनाक अपराधी थे और लंबे समय से वांछित थे। मुठभेड़ के बाद अब इनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : नाले में गिरे मासूम की तलाश, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 44 पीपीएस अफसरों का तबदला

यह भी पढ़े : पत्नी और मां पर बांके से हमला, गर्भवती की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अफसरों के तबादले

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई

यह भी पढ़े : खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान, जनता को बड़ी राहत

यह भी पढ़े : फ्री फायर की लत ने छीनी जिंदगी, बिहार के युवक पर गुमराह करने का शक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *