होमउप्र न्यूज़यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में...

यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मंगलवार की देर रात से बुधवार सुबह तक अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया। छह मौतों से इनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

प्रतापगढ़ हादसा : तेज रफ्तार कार ने रौंदे लोग


प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मीरगढ़वा चौराहे पर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बेकाबू तेज रफ्तार नीली कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भुट्टे के ठेले पर खड़े चार लोगों को कुचल गई। हादसे में तीन लोगों—मधु प्रकाश (30), झन्ने सरोज (45) और अरुण यादव (32)—की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय शिल्पी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को सीएचसी कालाकांकर से रेफर कर रायबरेली एम्स भेजा गया, जहां शिल्पी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

आज़मगढ़ हादसा : दो बाइकों की भिड़ंत में तीन मौतें


वहीं, आज़मगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में सूरहन मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान मोहम्मद सैफ (16), कसरू (17) और अभिषेक (21) के रूप में हुई है, जबकि गगन (20) गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जौनपुर के हायर सेंटर में चल रहा है।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा

दोनों हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही ही मुख्य कारण मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इन घटनाओं से साफ है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन न करना लगातार जानलेवा साबित हो रहा है।

यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा

यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित

यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments