एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के काकोरी क्षेत्र के सकरा गांव में मंगलवार रात ई-ऑटो सवार बदमाशों ने आतंक मचाया। आधी रात को हथियारबंद बदमाश किसान केशन गौतम के घर में घुसे और विरोध करने पर उनके बेटे सूरज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बदमाश किसान की पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट कर मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया
वारदात के बाद जब ग्रामीणों ने शोर सुना तो बदमाश भागते हुए आसपास के तीन और घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर निकलने लगे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया और सातों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ई-ऑटो की तलाशी में चाकू, लोहे की रॉड, धारदार हथियार, टॉर्च और लूटे गए मोबाइल बरामद हुए। ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाशों ने किसान के घर से निकलते समय मंदिर का दान पात्र भी उठा लिया और अन्य घरों से नकदी, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड चुरा लिए। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
गिरफ्तार अभियुक्त सीतापुर और बराबंकी के रहने वाले
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम विनोद वर्मा पुत्र श्रीराम निवासी समरदहा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर, इन्दल पुत्र हरिहर निवासी पासिनपुरवा मजरा दहला थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर, रामखेलावन पुत्र पैरूलाल निवासी मगदापुर थाना थानगांव जनपद सीतापुर, धनेश पासी पुत्र हरिहर निवासी पासिनपुरवा मजरा दहला थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर, मनोहर उर्फ दिनेश पुत्र दीनबन्धु निवासी अहिबरनपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर, नरेश पुत्र शम्भू निवासी अहिबरनपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर, विमल पुत्र राममनोरथ निवासी खदरा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी है।
ऑटो से घूम घूमकर चोरी की घटनाओं को देते है अंजाम
काकोरी पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीष चंद्र राठौर ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है । पूछने पर सभी अभियुक्तगणों द्वारा कल ग्राम सकरा में की गयी चोरियों को स्वीकार किया गया तथा बरामद मोबाइल उन्ही चारो चोरियों के होना बताया तथा पूछने पर बताया कि एक संगठित गैंग बनाकर इसी आटो से चोरी करने निकलते है । हम लोगों लखनऊ व अन्य जनपदों में चोरियां की है ।
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 44 पीपीएस अफसरों का तबदला
यह भी पढ़े : पत्नी और मां पर बांके से हमला, गर्भवती की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अफसरों के तबादले
यह भी पढ़े : यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई
यह भी पढ़े : खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान, जनता को बड़ी राहत
यह भी पढ़े : फ्री फायर की लत ने छीनी जिंदगी, बिहार के युवक पर गुमराह करने का शक
