होमउप्र न्यूज़“चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला एयरफोर्स जवान, पहियों के नीचे फंसा…...

“चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला एयरफोर्स जवान, पहियों के नीचे फंसा… RPF की सूझबूझ से बची जान”

फिरोजाबाद। यूपी में फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एयरफोर्स का जवान अचानक फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर जा गिरा। कुछ पल के लिए हर किसी की सांसें थम गईं।

संतुलन बिगड़ा और वह सीधे ट्रेन के नीचे जा गिरा

प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी 12304 पूर्वा एक्सप्रेस जैसे ही रवाना हुई, तभी एक युवक दौड़ता हुआ आया और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे ट्रेन के नीचे जा गिरा। यह खौफनाक मंजर देख वहां मौजूद लोगों की चीख निकल गई।

चंद सेकंड में लिया गया बड़ा फैसला

मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत कंट्रोल रूम और लोको पायलट को सूचना दी। यात्रियों की मदद से चेन पुलिंग कराकर तेज रफ्तार ट्रेन को रुकवाया गया—अगर जरा भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जान की परवाह किए बिना किया रेस्क्यू

थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य, उप निरीक्षक सुरेश कुमार और आरपीएफ टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे फंसे युवक को निकालने का अभियान शुरू किया। लोहे के भारी पहियों के बीच फंसा जवान डरा हुआ था, लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी।

मौत को दी मात

काफी मशक्कत के बाद जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही वह बाहर आया, प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुरा निवासी 28 वर्षीय अनीश बर्मन के रूप में हुई है, जो आगरा में एयरफोर्स में तैनात हैं। वह छुट्टी पर घर जाने के लिए पूर्वा एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे थे।

अब हालत कैसी है?

रेस्क्यू के बाद रेलवे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और फिर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक जवान अब खतरे से बाहर है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।चलती ट्रेन में चढ़ने की एक छोटी सी गलती, जानलेवा बन सकती है… लेकिन इस बार RPF और GRP की तत्परता ने एक जिंदगी बचा ली।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments