होमउप्र न्यूज़लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों का...

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य मार्च पास्ट के दौरान राजधानी में यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक रूट से डायवर्ट किया जाएगा।

मुख्य बदलाव इस प्रकार रहेंगे

-सिटी स्टेशन से गोलागंज व बलरामपुर ढाल की ओर यातायात बंद, वाहन नक्षत्रशाला-डालीगंज पुल से जाएंगे।

-रेज़ीडेंसी तिराहा से बलरामपुर ढाल की ओर मार्ग बंद, वाहन डालीगंज पुल होकर जाएंगे।

-अमीनाबाद से कैसरबाग बस अड्डा की ओर आवागमन बंद, वाहन नजीराबाद होकर जाएंगे।

-सीडीआरआई तिराहा से कैसरबाग बस अड्डा की ओर यातायात बंद, वाहन परिवर्तन चौक होकर जाएंगे।

-कैण्ट रोड/बीएन रोड/लाटूश रोड से कैसरबाग बस अड्डा मार्ग बंद, वाहन बारादरी होकर जाएंगे।

-बलरामपुर ढाल से बलरामपुर हॉस्पिटल या चकबस्त चौराहा मार्ग बंद, वाहन नदवा बंधा रोड होकर जाएंगे।

-क्लार्क अवध तिराहा से कैसरबाग बस अड्डा मार्ग बंद, वाहन हनुमान सेतु या बारादरी होकर जाएंगे।

-कैसरबाग बस अड्डा से कलेक्ट्रेट व सीडीआरआई मार्ग बंद, वाहन बारादरी-परिवर्तन चौक होकर जाएंगे।

-चौक से डालीगंज चौराहा होते हुए शहीद स्मारक व सीडीआरआई की ओर यातायात बंद, वाहन नक्षत्रशाला या नदवा बंधा रोड होकर जाएंगे।

केवल इन वाहनों को जाने की रहेगी अनुमति

मेडिकल इमरजेंसी, एम्बुलेंस, शव वाहन और स्कूल बसों को अनुमति के बाद प्रतिबंधित मार्ग से गुजरने दिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : बलिया खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कोटेदार सुनील गिरफ्तार, 19 साल से चल रहा था फरार

यह भी पढ़े : लखीमपुर के 50 करोड़ निवेश घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गोण्डा भूमि घोटाला: मृतक की जमीन हड़पने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बलरामपुर में में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

यह भी पढ़े : बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, 12 से अधिक घायल

यह भी पढ़े : खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, सभी उत्तर प्रदेश के

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments