होमउप्र न्यूज़सीजीएसटी की टीम ने ‘प्रकाश कुल्फी’ के कई ठिकानों पर की जांच,...

सीजीएसटी की टीम ने ‘प्रकाश कुल्फी’ के कई ठिकानों पर की जांच, रही अफरा-तफरी

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।शहर की प्रसिद्ध कुल्फी चेन ‘प्रकाश कुल्फी’ के विभिन्न व्यापारिक ठिकानों पर गुरुवार को सीजीएसटी (Central GST) विभाग की टीमों ने जांच-पड़ताल की। अमीनाबाद, चौक समेत कुल पांच स्थानों पर टीम ने एक साथ कार्रवाई की। हालांकि प्रतिष्ठान से जुड़े प्रतिनिधियों ने इसे नियमित कर प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

कर श्रेणी में दिखाकर टैक्स फाइल किया जा रहा

सीजीएसटी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई फर्म द्वारा उत्पाद वर्गीकरण (Product Classification) को लेकर की गई शिकायत के आधार पर की गई। दरअसल, कुल्फी, आइसक्रीम और अन्य डेयरी उत्पादों पर अलग-अलग जीएसटी स्लैब निर्धारित हैं, लेकिन संदेह था कि प्रतिष्ठान द्वारा सभी उत्पादों को एक ही कर श्रेणी में दिखाकर टैक्स फाइल किया जा रहा है।

जांच से संबंधित दस्तावेज विभागीय कार्यालय में जमा कराए गए

सूत्रों की मानें तो तकनीकी अनियमितताओं की पुष्टि हेतु टीम ने अमीनाबाद, चौक, गोमतीनगर और आलमबाग स्थित आउटलेट्स पर जाकर दस्तावेजों की जांच की। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जिसके बाद जांच से संबंधित दस्तावेज विभागीय कार्यालय में जमा कराए गए।

टीम से पूरी पारदर्शिता के साथ सहयोग किया गया

प्रकाश कुल्फी से जुड़े विक्की ने मीडिया को बताया कि यह कोई छापेमारी नहीं थी, बल्कि एक नियमित प्रक्रिया के तहत आई टीम से पूरी पारदर्शिता के साथ सहयोग किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों को भी भ्रामक करार दिया। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

यह भी पढ़े : गोरखपुर पीएसी में महिला सिपाहियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, सेनानायक व प्लाटून कमांडर निलंबित

यह भी पढ़े : लखनऊ में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़,16 गिरफ्तार, 1.07 करोड़ नकद बरामद

यह भी पढ़े : वाराणसी में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गाजियाबाद से चला रहा था फर्जी देश का दूतावास, एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिवाकर का सपना था बहन की शादी, एक गोली ने सब कुछ छीन लिया, जानिये पूरा मामला

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments