smupnews

एटीएस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, पांच लाख की ठगी

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की नई तरकीब अपनाते हुए रिटायर्ड डाक कर्मचारी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में लेकर पांच लाख रुपये की ठगी कर डाली। खुद को एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) का अफसर बताकर आरोपी ने बुजुर्ग को आतंकवाद से जुड़ाव का झूठा आरोप लगाकर दो घंटे तक मानसिक दबाव में रखा और डर का फायदा उठाकर रकम ट्रांसफर करवा ली।

वीडियो कॉल पर दो घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा

पीड़ित दिवाकर प्रकाश जायसवाल (60) सरोजनीनगर स्थित एलडीए कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को एटीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि दिवाकर का नाम आतंकवादी संगठन से जुड़ा पाया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।बुजुर्ग घबरा गए और अपनी सफाई देने की कोशिश की, लेकिन ठग ने धमकी भरे लहजे में कहा कि गिरफ्तारी से बचना है तो पूछताछ के लिए सहयोग करना होगा। इसके बाद उन्हें वीडियो कॉल पर दो घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया। इस दौरान मानसिक रूप से पीड़ित दिवाकर पर इतना दबाव डाला गया कि वह ठग के जाल में फंसते चले गए।

परिचितों को पूरी घटना बताई तो ठगी का अहसास हुआ

साइबर ठग ने ‘जांच प्रक्रिया’ के नाम पर दिवाकर से पांच लाख रुपये की डिमांड की। डर और भ्रम में पड़े दिवाकर ने बताए गए खाते में कई किश्तों में पूरे पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। भुगतान होते ही कॉल कट गई और संपर्क टूट गया।कुछ समय बाद जब उन्होंने परिवारजनों और परिचितों को पूरी घटना बताई तो ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद थाना सरोजनीनगर में शिकायत दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के अनुसार, कॉल करने वाले नंबर और बैंक खातों की जानकारी साइबर सेल के माध्यम से खंगाली जा रही है।

ऐसे साइबर जाल से कैसे बचें

अगर कोई कॉलर खुद को सरकारी एजेंसी (ATS, CBI, कस्टम आदि) का अधिकारी बताकर आरोप लगाता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।किसी भी वीडियो कॉल या डरा-धमका कर मांगी गई राशि पर विश्वास न करें।ऐसी स्थिति में तुरंत 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।किसी भी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर न करें, भले ही सामने वाला खुद को अधिकारी ही क्यों न बता रहा हो।

यह भी पढ़े : गोरखपुर पीएसी में महिला सिपाहियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, सेनानायक व प्लाटून कमांडर निलंबित

यह भी पढ़े : लखनऊ में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़,16 गिरफ्तार, 1.07 करोड़ नकद बरामद

यह भी पढ़े : वाराणसी में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गाजियाबाद से चला रहा था फर्जी देश का दूतावास, एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिवाकर का सपना था बहन की शादी, एक गोली ने सब कुछ छीन लिया, जानिये पूरा मामला

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *