उप्र न्यूज़देश प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों से की मुलाकात

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में सुनी फरियाद गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आए हुए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनाई। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की।

हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

जमीन कब्जा करने वालों पर हो कार्रवाई

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे।

आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के बारे में पूछा

सीएम योगी ने लोगों से आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही सभी को भरोसा दिया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। बात करने के दौरान एक महिला को आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज के लिए सरकारी मदद मिल जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े : डीजी कारागार ने किया लखनऊ की जेलों का गहन निरीक्षण, सुधारात्मक प्रयासों की सराहना

बिहेवियरल ट्रेनिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स पुलिसिंग की आत्मा होनी चाहिए : डीजीपी

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी के फरार पत्नी आफ्शा के बैंक खाते की धनराशि हुई फ्रीज

यह भी पढ़े : एएनटीएफ ने चौबीस घंटे में 2.40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, महिला तस्करों समेत पांच गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button