होमउप्र न्यूज़लखनऊ में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

लखनऊ में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर विस्तार के गीतापुरी इलाके में एक युवक ने गुरुवार की रात को तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। उधर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

मूलरूप से लखीमपुर का रहने वाला था युवक, यहां करता था जॉब

मूलरूप से लखीमपुर का रहने वाला राघवेन्द्र (28) अपने परिवार को लेकर लखनऊ के गीतापुरी इलाके में किराये के मकान में रहता था। उसकी मां ने बताया कि बेटा यहां पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। नशे की लत ने उसे ऐसा बिगाड़ा कि सारे पैसे वह नशे में उड़ा देता था। नशा न मिलने पर वह बैचेन हो जाता था। गुरुवार की रात को वह मसाला लेने की बात कहकर कमरे से निकला और बरामदा में पहुंचकर उसने खुद को गोली मार ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मां के सामने सीने से सटाकर खुद को मार ली गोली

थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नशे के कारण युवक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की है। उसके पास तमंचा कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे नशे की गोलियां खत्म हो गई थीं। इससे वह आपे में नहीं रहे और घर में रखे तमंचा लेकर निकलने लगे। परिजनों के काफी रोकने पर वह मान गए। मगर कुछ देर बाद उन्होंने मां के सामने तमंचा सीने से सटाकर खुद को गोली मार ली। घटना से हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments