होमउप्र न्यूज़लखनऊ में अब ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों की...

लखनऊ में अब ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों की खैर नहीं

लखनऊ। जेसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमित वर्मा ने अपने कार्यालय में जनहित याचिका गोमती रिवरबैंक रेजीडेंट्स द्वारा सचिव, गिरधर गोपाल बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य में उच्च न्यायालय खण्पीठ लखनऊ द्वारा पारित आदेश के क्रम में विद्यालयों के आस-पास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के संबंध में बैठक की। जिसमें स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज,जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ स्कूल व्हीकल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, यातायात तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश

बैठक में न्यायालय द्वारा दिया गये निर्देशों के अनुरूप छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समस्त विद्यालय के नोडल अधिकारियों को कार्रवाई किये जाने तथा जिन विद्यालयों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन विद्यालयों को कार्ययोजना तैयार कर उसी के अनुरूप कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। बैठक में निर्देशित किया गया कि उनके अधीनस्थ संचालित सभी वाहनों, जो मानक के अनुरूप नहीं है तो वह संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से संपर्क स्थापित कर ऐसे वाहनों का मानक के अनुसार प्रमाण पत्र प्राप्त कर ही संचालित करायें।

स्कूल के बाहर सड़क पर वैन खड़ी करके बच्चों को उतारने पर होगी कार्रवाई

उन वाहनों पर नियुक्त कर्मियों का समय-समय पर सत्यापन भी कराए। कक्षा पांच तक के बच्चे जो स्कूल वैन व वाहन में 5 या 5 से अधिक संख्या में एक साथ आते हो उनको स्कूल परिसर के अंदर स्कूल वैन व वाहन से उतरना एवं उनको ले जाने के लिए उचित प्रबन्ध करना आदि बिन्दुओं पर अमल लाने के लिए चर्चा की गयी। स्कूलों के प्रधानाचार्यों प्रबंधकों द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विचार किया गया।

अब यातायात नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों की खैर नहीं है। चूंकि जेसीपी ला के निर्देश के बाद अब शहर में अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments