smupnews

सीओ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में कुख्यात बदमाश ननकऊ लोनिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

लखनऊ/बाराबंकी । बहराइच के थाना क्षेत्र घुंघटेर में बीते दिनों में लूटपाट की घटना करने वाले शातिर बदमाश की शुक्रवार की आधी रात बाद बाराबंकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के तीन अन्य साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। यह कार्रवाई सीओ डॉ. बीनू सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे घुंघटेर थाना क्षेत्र में जमुआ पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदेहास्पद व्यक्ति को आते देखा तो उसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उस व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने दौड़ा लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई।

बदमाश की पहचान ननकऊ लोनिया के रूप में हुई

आत्मरक्षा में पुलिस में भी फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान ननकऊ लोनिया के रूप में हुई। जो रामनगर कोतवाली क्षेत्र के होरीलाल पुरवा मजरे इब्राहिमपुर का निवासी है। पुलिस ने उससे तमंचा व कारतूस बरामद किया। छानबीन में पता चला कि ननकऊ ने अपने अन्य तीन साथी थाना घुंघटेर क्षेत्र के पिण्डसावां गांव में एक घर से सोने चांदी के आभूषण व नकदी की लूटपाट की थी। बदमाशों ने पूरे परिवार से मारपीट की थी।

ननकऊ चल रहा था फरार , अब जाकर लगा हाथ

सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को संयुक्त पुलिस टीम ने ननकऊ के साथी लखीमपुर जिला निवासी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, नौशाद व सीतापुर के इस्माइल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ननकऊ फरार चल रहा था। ननकऊ के विरूद्ध लूट, चोरी, डकैती एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर के 18 केस दर्ज हैं। वह रामनगर का हिस्ट्रीशीटर है। अस्पताल में उपचार कराने के बाद ननकऊ को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *