उप्र न्यूज़

मुजफ्फरनगर दिन दहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

खतौली /मुजफ्फरनगर । मामा के घर रह रही बहसुमा निवासी लड़की की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लड़की की लाश गाड़ी के भीतर पड़ी मिलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में लगी हुई है।

अपने मामा के यहां रह रही थी लड़की

शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र ते रसलपुर कैलोरा गांव में अपने मामा के यहां रह रही लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से मौत का शिकार हुई लड़की ने 2 साल पहले बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोड सदरपुर निवासी विनीत के साथ कोर्ट मैरिज की थी और 12 नवंबर को गाजियाबाद में दोनों की फैरों की रस्म होने वाली थी।बहसूमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर साकेत गांव की रहने वाली लड़की हिमांशी 2 साल से खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर कैलोरा में अपने मामा भारत वीर के यहां रह रही थी।

लड़की के मामा और परिजन फरार

लड़की का शव कार के भीतर पडा मिलने से ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद बताया है कि लड़की के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल लड़की के मामा और परिजन फरार है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।उधर बताया जा रहा है कि लड़की को गोली मारने के बाद लहू लुहान हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो जाने की वजह से अस्पताल ले जा रहे लोग उसकी लाश को कार के भीतर की बड़ी छोड़कर फरार हो गए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button